25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे एन्यूमरेशन फॉर्म
24 जुलाई 2026 तक पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा
संगरूर, 18 मई, 2026 : Election Commission of India द्वारा पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों और शेड्यूल की जानकारी देने हेतु जिला चुनाव अधिकारी के निर्देशों पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर में सहायक कमिश्नर (जनरल) की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रधानों, सचिवों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत पंजाब में 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। जिला संगरूर में इस समय 9,15,752 मतदाता हैं, जिसके अनुसार प्रत्येक बीएलओ को औसतन 910 मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
प्री-एसआईआर गतिविधियों के तहत जिले के 9,15,752 मतदाताओं में से 7,94,277 मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप किया जा चुका है, जो लगभग 86.73 प्रतिशत है। हालांकि सभी मतदाताओं के लिए एसआईआर के तहत फॉर्म भरना अनिवार्य होगा, लेकिन मैप किए गए मतदाताओं के लिए प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान रहेगी।
इस कार्य के लिए जिले के 1006 बूथों पर 1006 बीएलओ, 107 बीएलओ सुपरवाइजर, 5 निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 10 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र व्यक्तियों को सूची से बाहर करना है। दोहरी वोटर आईडी रखना भारतीय संविधान के तहत दंडनीय अपराध है, जिसके लिए एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
एसआईआर के तहत ही 24 जुलाई 2026 तक पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का कार्य किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो। यदि किसी राजनीतिक दल के सुझाव हों तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालय लहरा, दिड़बा, सुनाम, धूरी और संगरूर में दिए जा सकते हैं।
यदि कोई मतदाता एसआईआर के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरता है, तो उसका नाम 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी तथा उनका निपटारा 28 सितंबर 2026 तक कर 1 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे बीएलओ को पूरा सहयोग दें तथा प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए बीएलए नियुक्त करें।
बैठक में परमजीत कौर, सतगुर सिंह (बसपा), सुरेश बेदी (भाजपा), अमृत बराड़ (कांग्रेस), गुरनैब सिंह (शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर), चमकौर सिंह खेड़ी (सीपीआई-एम), हरपाल सिंह (आम आदमी पार्टी) और नरेश कुमार (शिरोमणि अकाली दल) सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।