पटियाला, 18 मई, 2026 : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत स्वास्थ्य विभाग पटियाला द्वारा तंबाकू विरोधी अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला, राजिंदरा अस्पताल और माता साहिब कौर कॉलेज के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 10 चालान काटे गए और 1200 रुपये जुर्माना वसूला गया।

इस कार्रवाई की अगुवाई डॉ. इंदरप्रीत रंधावा ने की। उनके साथ टीम सदस्य परमजीत और खुशवीर भी मौजूद रहे।डॉ. रंधावा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का उपयोग न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि लोगों की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। एएचओ ने लोगों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।






