संगरूर, 15 मई 2026: मीमसा से जिला परिषद सदस्य रछपाल सिंह भुल्लर को आज जिला परिषद संगरूर का चेयरमैन चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया। साथ ही उन्होंने जिला परिषद सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें चेयरमैन चुना।
रछपाल सिंह भुल्लर ने गांवों के सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली।
इस मौके पर संगरूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरिंदर कौर भराज पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, फूड कमीशन के सदस्य जसवीर सिंह जस्सी सेखों, हरजिंदर सिंह कांझला, रणजोध सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






