संगरूर, 16 मई 2026: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने नगर कौंसिल चुनाव-2026 के मद्देनजर कमल कुमार गर्ग, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब को जिला संगरूर के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
उनका मोबाइल नंबर 98888-36658 तथा ईमेल आईडी observermcelectionsgr2026@gmail.com है। उनका कार्यालय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, संगरूर में स्थापित किया गया है।
श्री गर्ग ने आज नगर कौंसिल चुनावों के संबंध में सभी आरओ कार्यालयों का दौरा कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा भी लिया।






