फिरोजपुर, 8 मई 2026: पंजाब के फिरोजपुर के गांव दौलतपुरा निवासी 40 वर्षीय रणजीत सिंह की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने बड़े भाई के साथ कई वर्षों से मनीला में फाइनेंस और अन्य कारोबार कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह मनीला के कल्लकान क्षेत्र में अपने फाइनेंस कारोबार की उगाही के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय उसका बड़ा भाई गांव दौलतपुरा में मौजूद था। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।






