Saturday, June 6, 2026
HomePunjabकर्ज के बोझ से परेशान किसान ने खुद को गोली मारकर दी...

कर्ज के बोझ से परेशान किसान ने खुद को गोली मारकर दी जान

श्री गोइंदवाल साहिब, 8 मई 2026 : खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव कल्ला में कर्ज से परेशान एक किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलावर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कल्ला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलावर सिंह एक सामान्य किसान था, जिसने खेती के लिए करीब 35 किले जमीन ठेके पर ली हुई थी। खेतीबाड़ी के काम के लिए उसने लगभग 60 लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ था। इस बार मटर और गेहूं की फसल खराब होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।

मृतक की पत्नी रमणदीप कौर ने बताया कि उसका पति कर्ज और बैंक लिमिट को लेकर काफी चिंतित रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दिलावर सिंह के पिता सुरजीत सिंह का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments