चंडीगढ़, 7 मई 2026 : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने अप्रैल महीने की पेंशन सभी 3.17 लाख पेंशनरों के खातों में जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि पेंशन से संबंधित KYC डेटा सभी 10 बैंकों से मांगा गया था, जो पेंशन वितरण का काम करते हैं। वित्त मंत्री के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक
की ओर से पूरा डेटा समय पर उपलब्ध नहीं करवाया गया, जिसके कारण पेंशन जारी होने में देरी हुई।
हरपाल चीमा ने कहा कि अब सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और सभी पात्र पेंशनरों को पेंशन जारी कर दी गई है।






