Sunday, June 7, 2026
HomePunjabफगवाड़ा की मशहूर JCT मिल फिर होगी शुरू, युवाओं को मिलेंगे रोजगार...

फगवाड़ा की मशहूर JCT मिल फिर होगी शुरू, युवाओं को मिलेंगे रोजगार : भगवंत मान

फगवाड़ा, 07 मई 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोआबा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा करते हुए फगवाड़ा की प्रसिद्ध JCT Mills को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मिल के फिर से चालू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

अपनी शुक्राना यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि JCT मिल की पुरानी पहचान बहाल की जाएगी और इसके साथ ही मशहूर JCT फुटबॉल टीम को भी पुनर्जीवित किया जाएगा, ताकि पंजाब को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल नक्शे पर फिर से स्थापित किया जा सके। उन्होंने बताया कि एक पंजाबी उद्योगपति ने मिल की संपत्तियां खरीदी हैं और सरकार ने स्पष्ट किया है कि मजदूरों तथा किसानों के सभी बकाए का भुगतान पहले किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का भी समाधान किया जाएगा और जिन लोगों ने विदेश भागकर किसानों का पैसा दबाया है, उनकी संपत्तियां नीलाम कर किसानों का हक लौटाया जाएगा।

इस दौरान भगवंत मान ने राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली दी जा रही है, 65 हजार से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश सरकारी नौकरियां मिली हैं और किसानों को धान सीजन में दिन के समय लगातार बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना” और “मां-बेटी सम्मान योजना” का भी उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

इस मौके पर सांसद राज कुमार छब्बेवाल समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments