Saturday, June 6, 2026
HomeNationalबिहार मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 32 नए मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 32 नए मंत्रियों ने ली शपथ

पटना, 7 मई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का गठन होने के 22 दिन बाद गुरुवार को पहला बड़ा विस्तार किया गया। सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में 32 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं.मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से मिथिलेश तिवारी, नितीश मिश्रा, केदार गुप्ता और नंद किशोर राम समेत कई नेताओं को मंत्री बनाया गया। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी जनता दल (यूनाइटेड)कोटे से मंत्रिमंडल में जगह मिली।इसके अलावा उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तथा जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।हालांकि,इस विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडे

को जगह नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। नई कैबिनेट में पुराने चेहरों के साथ कई नए नेताओं को भी मौका दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments