चंडीगढ़, 3 मई 2026: सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग समय पर मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा सुबह 10:40 बजे सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। इस दौरान विभिन्न राज्यों में प्रशासनिक व्यवस्था और शासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में पंजाब से जुड़े अहम विषयों पर बातचीत की उम्मीद है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों मुलाकातें पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा हैं और नेताओं को अलग-अलग समय स्लॉट आवंटित किए गए हैं।






