Friday, June 5, 2026
HomeSportsप्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी, 265...

प्रीति जिंटा ने पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी, 265 रन का रिकॉर्ड चेज

नई दिल्ली/चंडीगढ़ 26 अप्रैल, 2026 : अदाकारा और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने अपनी टीम की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की है। पंजाब किंग्स ने 265 रन का लक्ष्य हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराते हुए टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया।

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “आज का मैच शानदार था। पंजाब किंग्स और केएल राहुल को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई।”उन्होंने आगे श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा और शशांक सिंह की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पारी रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने वाली है और आज की रात इन खिलाड़ियों के नाम रही।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 265 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की विस्फोटक पारी खेली, जो आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया पहला 150+ स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी अपने नाम कर लिया।

हालांकि, राहुल की यह शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब की ओर से पावरप्ले में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की आक्रामक बल्लेबाजी ने मजबूत शुरुआत दी, जिसने जीत की नींव रखी और अंततः टीम को ऐतिहासिक विजय दिलाई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments