Sunday, June 7, 2026
HomeNationalAAP को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसदों के BJP में जाने पर नेताओं...

AAP को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसदों के BJP में जाने पर नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2026 : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों, जिनमें राघव चड्ढा भी शामिल हैं, के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस पर पंजाब के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और हरपाल सिंह चीमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ नेता लंबे समय से भाजपा की लाइन पर चल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर नैतिकता है तो राज्यसभा से इस्तीफा देकर ही भाजपा में शामिल होना चाहिए।

वहीं हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि AAP संविधान बचाने की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने पंजाब के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

दूसरी ओर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि AAP में आंतरिक असंतोष के कारण लगातार नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।गौरतलब है कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित तीन सांसदों ने पार्टी से अलग होकर भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे AAP को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments