Sunday, June 7, 2026
HomeNationalमऊ में भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 3 समेत...

मऊ में भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 3 समेत 5 लोगों की मौत

मऊ, 25 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में माता-पिता और उनके बेटे सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार रांची में अपनी बेटी की शादी कराकर स्कॉर्पियो वाहन से गोरखपुर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा रहे एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) और बेटे कृतार्थ (27) के रूप में हुई है, जो गोरखपुर के रानीडीहा थाना क्षेत्र के निवासी थे। वहीं, वाहन चला रहे दोनों ड्राइवर—नितीश कुमार (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28)—बिहार के गया जिले के रहने वाले थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments