Saturday, June 6, 2026
HomeNationalकोलकाता में पीएम मोदी की हुगली नदी में नाव यात्रा, हावड़ा रोड...

कोलकाता में पीएम मोदी की हुगली नदी में नाव यात्रा, हावड़ा रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

कोलकाता, 24 अप्रैल 2026 : Narendra Modi ने आज पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर नाव की सवारी की। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें भी खींचीं और नाव चालकों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी इस नाव यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि “हर बंगाली के लिए गंगा का विशेष महत्व है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। हुगली के किनारे, मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली समाज की समृद्धि के लिए अपने संकल्प को दोहराया।”

इससे पहले शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के हावड़ा क्षेत्र में एक भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। Howrah Bridge से होकर गुजरे इस रोड शो की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि “हावड़ा रोड शो को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। यह रोड शो बंगाल के हर कोने में बदलाव की इच्छा को दर्शाता है। भाजपा बंगाल की पसंद है।”

गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में 294 में से 152 सीटों के लिए पहले चरण में 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments