Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaथाना भट्टू कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हेरोइन के साथ आरोपी...

थाना भट्टू कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हेरोइन के साथ आरोपी काबू

 5.64 ग्राम हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

भट्टू कलां, 23 अप्रैल, 2026 (संजीव शर्मा) :थाना भट्टू कलां पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

थाना भट्टू कलां प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान रामसरा रोड स्थित चौगानन माता मंदिर के पास पहुंची, जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह पीछे मुड़कर जाने लगा, जिस पर शक के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ चिन्ना पुत्र सुखबीर निवासी भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई।

नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 5.64 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे कब्जे में लेकर विधिवत सील किया गया। इस संबंध में थाना भट्टू कलां में अभियोग संख्या 77 दिनांक 22.04.2026 धारा 21बी, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments