Saturday, June 6, 2026
HomeNationalचंडीगढ़ में एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी गोलू गोहाना गिरफ्तार, पैर में...

चंडीगढ़ में एनकाउंटर के बाद कुख्यात अपराधी गोलू गोहाना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026 : चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गोलू गोहाना को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस मुठभेड़ के दौरान गोलू गोहाना के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड इलाके में घेराबंदी की, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।

मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments