तमासपुरा (रतिया) 22 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, स्किट, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर “धरती बचाओ” का सशक्त आह्वान किया। बच्चों ने अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रकृति के महत्व, प्रदूषण के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।
विद्यालय प्रबंधन व अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है और छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।






