Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaभाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने खुम्बर गांव में की गेहूं...

भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने खुम्बर गांव में की गेहूं की कटाई

फतेहाबाद, 22 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : जिला के खुम्बर गांव में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने युवा नेता सरदार अमृतपाल सिंह के खेतों में खुद कंबाइन चलाकर गेहूं की कटाई की। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ समय बिताते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और उन्हें आधुनिक कृषि संसाधनों का लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों की मेहनत और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्ति एवं किसानों के अलावा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, जिला कार्यालय प्रमुख शम्मी धींगड़ा, युवा नेता संदीप ताखर,लीलाधर सहारन, डॉ विकास सहारण,अमित सहारण, हरचरण गिल, नरेंद्र नारंग, गोबिंद सराह, काला चौकीदार, हरि सिंह, दर्शन सिंह, मंगू सिंह, महावीर पूनिया, कृष्ण पूनिया मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments