Sunday, June 7, 2026
HomeHaryanaमहिला आरक्षण बिल के विरोध पर राहुल गांधी का पुतला फूंककर भाजपा...

महिला आरक्षण बिल के विरोध पर राहुल गांधी का पुतला फूंककर भाजपा महिला व युवा मोर्चा का प्रदर्शन

फतेहाबाद, 22 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) :  संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध किए जाने के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष द्वारा इसका विरोध करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है और केवल राजनीति करने में लगा हुआ है। इस अवसर पर सविता टुटेजा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और यह बिल भी उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सविता टुटेजा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं और जब वास्तविक अधिकार देने की बात आती है तो वे इसका विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करना विपक्ष की सोची-समझी साजिश और षड्यंत्र का हिस्सा है, ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं जागरूक हैं और वे ऐसे षड्यंत्रों को अच्छी तरह समझती हैं। आने वाले समय में महिलाएं उन राजनीतिक दलों को करारा जवाब देंगी जो उनके अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। सविता टुटेजा ने आगे कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल के लागू होने से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “महिलाओं को उनका हक दो” जैसे नारे लगाए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और विपक्ष के विरोध के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि सुमन बजाज जी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, बिट्टू गुज्जर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष,निलांशी शर्मा, पार्षद, पूजा बरसींन, अनु सरबटा, पूनम सिंगला, राशि ललित, डेजी ग्रोवर, भारती सचदेवा, रुपमालती शर्मा, वीणा गिलहोत्रा, तृप्ता शर्मा, नीलम मेहता जी, दीक्षा शर्मा, आशा ग्रोवर, स्वीटी टुटेजा, मानसी,शालू,कंवल चौधरी,शमी ढींगडा,अमृतपाल खुबर, संदीप ताखर, घोलू कसाना, मुकेश नंबरदार, प्रवीण, राजेंद्र सरबटा एससी मोर्चा अध्यक्ष,विकास शर्मा,गौरव रत्ती,विक्रम शर्मा,मंजीत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments