नीदरलैंड, 21 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों नीदरलैंड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी Floris Jan Bovelander से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खेल जगत में बोवेलैंडर का योगदान और उनका बेहतरीन हुनर विश्वभर में प्रसिद्ध है। उनका प्रेरणादायक सफर और अनुभव हमारे युवाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने बोवेलैंडर को पंजाब आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। बोवेलैंडर जल्द ही पंजाब आकर खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और आगामी एशिया हॉकी चैंपियनशिप से पहले उनका हौसला बढ़ाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और हॉकी के सुनहरे दौर को फिर से लौटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।






