Saturday, June 6, 2026
HomePunjabभगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत

मानवता सबसे बड़ा धर्म, सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा के साथ जनहित में कार्य कर रही है पंजाब सरकार : गोयल

लहरा/संगरूर, 19 अप्रैल 2026: भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और मानव सेवा करना सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इसी संकल्प के साथ जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और सभी धर्मों के प्रति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास रखती है।

उन्होंने भगवान श्री परशुराम जी को भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने का उनका संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और सामंजस्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये प्रयास हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments