Saturday, June 6, 2026
HomeHaryana16 अप्रैल से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें :...

16 अप्रैल से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें : गौरव गुप्ता

नागरिकों से पोर्टल पर पंजीकरण की अपील, अधिकारियोंकर्मचारियों को भी दिए सक्रिय सहयोग के निर्देश
फतेहाबाद, 13 अप्रैल 2026, (संजीव शर्मा) : सीटीएम एवं जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी गौरव गुप्ता ने जिले के नागरिकों से 16 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे स्व-गणना अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक, पारदर्शी और अधिक सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।
सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक खोले जा रहे पोर्टल पर स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, जिससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से की जा रही यह प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों को भी अधिक सरल बनाएगी।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। अधिकारी व कर्मचारी स्वयं भी स्व-गणना के लिए पंजीकरण करें और आमजन को इसके प्रति जागरूक करते हुए उन्हें भी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।
नोडल अधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हर नागरिक द्वारा सही और पूर्ण जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ सही पात्र तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा इस अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़ सकें।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और स्व-गणना अभियान में भाग लेकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
फोटो : सीटीएम एवं जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी गौरव गुप्ता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments