ओबीसी मोर्चा टीम संगठन को मजबूत करने के लिए कर रही है कार्य: बलदेव सैनी
टोहाना,13 अप्रैल 2026, (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा जी के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी ने की, जबकि जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य व ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी सुरेन्द्र सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीण जोड़ा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। साथ ही “गांव चलो, बस्ती चलो” कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान तथा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी ने कहा कि ओबीसी मोर्चा की टीम संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेगी। बैठक में जिला महामंत्री पवन प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीता राम सुथार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कम्बोज, उपाध्यक्ष मखन जईया, मार्किट कमेटी भट्टू चेयरमैन प्रदीप मंडन, वाईस चेयरमैन कुलबंत सैनी, नवनियुक्त जिला महामंत्री हवा सिंह, मोहन लाल, सुंदर जांगड़ा, सुभाष गेदर, रामकिशन गुज्जर, सत्यनरायन जांगड़ा, सुल्तान जांगड़ा, मिठू लाल, मदन यादव, नसीब सैनी, अशोक सैनी, डॉक्टर मंगा , दर्शन सिंह, विजय जांगड़ा, मोनू सरपंच, गुरजंट गुज्जर, सतबीर लाम्बा, महेश मुनियर, उपस्थित रहे।






