Friday, June 5, 2026
HomeNationalनासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के...

नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

नासिक, 04 अप्रैल 2026: महाराष्ट्र के नासिक जिले के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे डिंडोरी तालुका के शिवाजीनगर इलाके में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर गांव का दरगोडे परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिंडोरी आया था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे बने गहरे कुएं में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि कुआं पानी से पूरी तरह भरा हुआ था, जिससे कार में सवार किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। हादसा इतना अचानक हुआ कि कोई भी अपनी जान नहीं बचा सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। हालांकि, कुएं में पानी भरा होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में दो क्रेनों की मदद से कार को बाहर निकाला गया और काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जिनमें पति-पत्नी, बच्चे और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments