फ़तेहाबाद, 03 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : सिरसा लोकसभा की सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बहन कुमारी शैलजा ने आज सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में ओलावृष्टि व आंधी से ग्रसित गांवों में खेतों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया व अनेक वरिष्ठ नेता साथ रहे।
सांसद कुमारी शैलजा ने फतेहाबाद जिले के गांव ढ़णी डुल्ट, भूथन, झलनियां, भिड़ाना, चन्द्रावल, माजरा, सनियाना, चमार खेड़ा, सनियाना इत्यादि अनेक गांवों का दौरा किया तथा प्रभावित फसलों का निरीक्षण करते हुए किसानों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
सांसद कुमारी शैलजा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द प्रभावित गांवों में खेतों की स्पैशल गिरदावरी करवाई जाए तथा रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द सरकार को भेजी जाए। सांसद से सरकार से भी अपील है कि खराबे की डिटेल अपलोड करने के लिए पोर्टल को जल्द से जल्द खोला जाए, क्योंकि सरकार की नियम है कि 72 घंटे के अंदर अंदर फसल बर्बादी की रिपोर्ट दर्ज करवाना अनिवार्य है। वहीं अभी तक पोर्टल भी नहीं खोले गए हैं। उन्होंने किसानों के पक्ष में सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा प्रदान किया जाए। सरकार को किसानों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना होगा।
सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि सिरसा लोकसभा की सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव बहन कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। एक तरफ प्राकृतिक आपदा ने किसानों की फसलें तबाह कर दी हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की लापरवाही और धीमी कार्यप्रणाली ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। सांसद ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।






