Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaबिन्दर सिंह अवतार तलवाड़ा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीजेपी जिला...

बिन्दर सिंह अवतार तलवाड़ा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीजेपी जिला कार्यालय में हुआ अभिनंदन

फ़तेहाबाद, 03 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने भाजपा फतेहाबाद के पुराने एवं निष्ठावान सिपाही बिन्दर सिंह अवतार तलवाड़ा को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आज बीजेपी जिला कार्यालय में किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिन्दर सिंह अवतार तलवाड़ा का भव्य अभिनंदन किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, जिला महामंत्री अशोक जाखड़ व विकास ललौदा, जिला उपाध्यक्ष संजय रेवड़ी, इन्द्र गावड़ी, सविता टुटेजा व भीम लाम्बा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बिन्दर सिंह अवतार तलवाड़ा को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा बधाई व शुभकामनाएं दीं।

बिन्दर सिंह अवतार तलवाड़ा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा हाई कमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करेंगे तथा भाजपा संगठन में किसान भाईयों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ते हुए भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को किसान वर्ग तक पहुंचाने में अथक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि बिन्दर सिंह अवतार तलवाड़ा एक मेहनती, कर्मठ व जमीनी स्तर से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह निश्चित रूप से उस पर खरा उतरेंगे। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करता है और बिन्दर सिंह के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा गांव-गांव तक पहुंचेगा और किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं किसानों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक साबित हो रही हैं। प्रवीण जोड़ा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाएं तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments