Saturday, June 6, 2026
HomeHaryana6 अप्रैल को भाजपा उत्साह के साथ मनाएगी स्थापना दिवस

6 अप्रैल को भाजपा उत्साह के साथ मनाएगी स्थापना दिवस

हर बूथ पर कार्यकर्ता घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाएंगे पार्टी का झण्डा: जोड़ा/आर्य

फ़तेहाबाद, 03 अप्रैल 2026 (संजीव शर्मा) : आगामी 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आज बीजेपी जिला कार्यालय उदय कमल में भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व मार्केट कमेटी के चेयरमैनों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की।

बैठक में भाजपा के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व सुरेन्द्र आर्य ने बताया कि भाजपा द्वारा फतेहाबाद जिला में 6 अप्रैल को स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले के सभी 708 बूथों पर कार्यकर्ता अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर पार्टी का सम्मानित झंडा लगाएंगे तथा आमजन को भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और संस्कारों की विचारधारा का प्रतीक है और मुझे खुद पर गर्व है कि मैं एक महान संगठन का हिस्सा हूं। मैं भाग्यशाली हूं जो भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्रहित के लिए निरंतर संघर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है। स्थापना काल से ही पार्टी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को अपनाते हुए देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। विकास ललौदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। आज देश आर्थिक, सामाजिक और सामरिक दृष्टि से मजबूत हुआ है। श्री जोड़ा व जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लें।

जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जगदीश शर्मा, संजय रेवड़ी, सविता टुटेजा, सुमन खिचड़, भीम लाम्बा, इन्द्र गावड़ी, अशोक जाखड़, विकास ललौदा, संकेत गर्ग, पूनम सिंगला, लखमी शर्मा, निर्मल सिंह, रामकुमार मेहरा, शम्मी धींगड़ा, अनूप भारद्वाज, सुभाष साहू, कंवल चौधरी, रामेहर धारसुल, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सीताराम पूनिया, जसवंत माचरा, अंकित सिंगला, संदीप तनेजा, संदीप भोडिया, रमन मडिया, किरण शर्मा, मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments