Saturday, June 6, 2026
HomeNationalदिल्ली सीमा से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, AK-47 और ग्रेनेड बरामद

दिल्ली सीमा से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, AK-47 और ग्रेनेड बरामद

नई दिल्ली, 30 मार्च 2026 : राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शबीर अहमद लोन को दिल्ली सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक AK-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और नेपाल, पाकिस्तान व बांग्लादेश की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शबीर अहमद लोन बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती की योजना बना रहा था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। गौरतलब है कि वर्ष 2007 में भी दिल्ली पुलिस ने लोन को आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया था। वर्ष 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश फरार हो गया था।

26 मार्च को काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने इस आतंकी मॉड्यूल की जांच के तहत गंदरबल, शोपियां और श्रीनगर जिलों में 10 स्थानों पर छापेमारी की थी।

इंटेलिजेंस सूत्रों के अनुसार यह मामला एक ट्रांजैक्शन आधारित नेटवर्क से जुड़ा है, जिसमें मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलरों से निर्देश मिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां पिछले दो महीनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments