Sunday, June 7, 2026
HomePunjabमहावीर जयंती पर पंजाब में 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

महावीर जयंती पर पंजाब में 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

चंडीगढ़, 30 मार्च 2026 : पंजाब सरकार ने महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्यभर के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह एक गजटेड अवकाश होगा।

सरकार ने यह निर्णय आम लोगों को पहले से सूचित करने के उद्देश्य से लिया है, ताकि सरकारी कामकाज और शैक्षणिक संस्थानों के बंद रहने की जानकारी समय पर मिल सके।

महावीर जयंती का यह दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म लगभग 6वीं सदी ईसा पूर्व में कुंडलपुर (वैशाली) में हुआ था।

भगवान महावीर ने दुनिया को “जियो और जीने दो” का संदेश दिया। उनका सबसे बड़ा योगदान अहिंसा के सिद्धांत का प्रचार-प्रसार है, जिसमें विचार, वाणी और कर्म से किसी भी जीव को नुकसान न पहुंचाने की शिक्षा दी गई है।

उन्होंने अपने समय में प्रचलित जाति-पाति और रूढ़ियों का विरोध किया और सभी जीवों की समानता पर जोर दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments