Friday, June 5, 2026
HomePunjabबरनाला में मकान गिरने से तीन मजदूरों की मौत, मरम्मत के दौरान...

बरनाला में मकान गिरने से तीन मजदूरों की मौत, मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

बरनाला (पंजाब), 29 मार्च 2026 : पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मरम्मत के दौरान एक मकान गिरने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और गांववासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:15 बजे उस समय हुआ जब मकान को मरम्मत के तहत जैकों की मदद से ऊपर उठाया जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि उस समय मजदूर मकान के अंदर ही सो रहे थे, जिससे वे मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह मकान विशाल नामक व्यक्ति का है और पिछले कुछ दिनों से इसकी मरम्मत का काम चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि मकान को जैक से उठाने की प्रक्रिया में लापरवाही या तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि असली कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब से तुरंत अनाउंसमेंट कर लोगों को मदद के लिए बुलाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और मलबा हटाकर बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान प्रशासन और पुलिस को भी सूचित किया गया।

हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मकान गिरने का पूरा दृश्य कैद हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments