Friday, June 5, 2026
HomeNationalकटड़ा में ‘वैष्णो देवी हेरिटेज एडवेंचर’ बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेंगी...

कटड़ा में ‘वैष्णो देवी हेरिटेज एडवेंचर’ बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

कटड़ा, 28 मार्च 2026: माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से कटड़ा में एक नई पहल शुरू की गई है। अब श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी आसानी से भ्रमण कर सकेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को “वैष्णो देवी हेरिटेज एडवेंचर” बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के जरिए श्रद्धालुओं को कटड़ा के आसपास स्थित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाएगा।

इस बस सेवा का उद्घाटन नायब तहसीलदार दिनेश अन्थाल द्वारा किया गया। यह बस सेवा कटड़ा से चलकर चामुंडा मंदिर, बाबा अघार जीतो मंदिर, नोदेवी, बाबा डनसर, चिनाब नदी और सिंहाड़ बाबा जैसे धार्मिक स्थलों तक श्रद्धालुओं को ले जाएगी।

इस यात्रा का किराया 250 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, अक्सर देखा जाता है कि श्रद्धालुओं को होटल से दोपहर 12 बजे चेक-आउट करना पड़ता है, जबकि उनकी ट्रेन शाम 6 बजे के आसपास होती है। ऐसे में उन्हें खाली समय में भटकना पड़ता है।

“हेरिटेज एडवेंचर” बस सेवा ऐसे श्रद्धालुओं के लिए काफी राहत साबित होगी, जिससे वे अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।

इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments