Friday, June 5, 2026
HomePunjab “मुख्यमंत्री सेहत योजना” बनी राष्ट्रीय मिसाल, 3 महीने में 30.51 लाख परिवारों...

 “मुख्यमंत्री सेहत योजना” बनी राष्ट्रीय मिसाल, 3 महीने में 30.51 लाख परिवारों को मिला लाभ

बठिंडा, 28 मार्च 2026: पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री सेहत योजना” ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। योजना के तहत अब तक 30.51 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि लॉन्च के केवल तीन महीनों के भीतर 292 करोड़ रुपये के मुफ्त इलाज को मंजूरी दी गई है।

जिला योजना समिति बठिंडा के चेयरमैन हरदीप सरा ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ अभियान के तहत जनता को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरी तरह निभाया है।

हरदीप सरा ने बताया कि राज्य की जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक फैसलों के चलते विकास की नई दिशा तय हुई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि स्कूल ऑफ एमिनेंस शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। इसके साथ ही हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देने की सुविधा भी शुरू की गई है।

सरकार की अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के 80 प्रतिशत घरों को 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को दिन में निर्बाध बिजली आपूर्ति और नहरों के पानी से सिंचाई की सुविधा दी जा रही है।

रोजगार के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जहां 64,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान किया गया है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और नशे की लत से जूझ रहे युवाओं के पुनर्वास के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

अंत में हरदीप सरा ने कहा कि पंजाब सरकार जनता के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments