टोहाना, रतिया व नागपुर मंडल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित
टोहाना नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत
फतेहाबाद, 22 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : भाजपा हाई कमान के निर्देशानुसार फतेहाबाद जिले के सभी 12 मंडलों में कार्यकर्ताओं को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के कुशल नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। अब तक लगभग 8 मंडलों के प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज नागपुर मंडल, रतिया ग्रामीण मंडल, रतिया नगर मंडल तथा टोहाना मंडल के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।
नागपुर मंडल में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढ़ा, संजय रेवड़ी, बलदेव ग्रोहा, बलदेव सैनी, अनिल सिहाग, सुभाष साहु व मनजीत गोस्वामी ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास विकास, कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धि, सोशल मीडिया/सरल/नमो एप, बूथ प्रबंधन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारियां देकर प्रशिक्षित किया।
इसी प्रकार टोहाना नगर मंडल में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने विशेष रूप से शिरकत की। शैलेन्द्र बिश्नोई, सुरेन्द्र आर्य, चेयरमैन रविन्द्र बलियाला, सुभाष खिचड़, विकास ललौदा, कंवल चौधरी, सविता टुटेजा, चन्द्र बोस्ती ने अलग अलग विषयों पर व्याख्यान दिया।
रतिया ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण शिविर में शैलेन्द्र बिश्नोई, सुरेन्द्र आर्य, संजय रेवड़ी, सुभाष खिचड़, अनिल सिहाग, सुभाष साहू, मनजीत गोस्वामी और स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। वहीं रतिया नगर मंडल में प्रो. रविन्द्र बलियाला, अशोक जाखड़, विकास ललौदा, कंवल चौधरी, सविता टुटेजा व जगदीश शर्मा ने अपनी जिम्मेदारी संभाली।
जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि अभी जाखल, सनियाना, टोहाना ग्रामीण मंडल व भूना मंडल के प्रशिक्षण शिविर होना बाकि हैं, जोकि आने वाले निर्धारित समय पर सम्पन्न होंगे।
इन प्रशिक्षण शिविर में सभी मंडल अध्यक्ष इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सीताराम पूनिया, मनदीप योगी, जसवंत माचरा, अंकित सिंगला, लखविन्द्र सिंह, संदीप तनेजा, संदीप भोडिय़ा, रमन मडिय़ा, प्रवीण गिल समैण, किरण शर्मा, विनोद खिचड़ अहम भूमिका निभा रहे हैं और कार्यकर्ताओं मे भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यशैली और जनसेवा के मूल सिद्धांतों की गहन जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं, जो बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाते हैं। भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और संगठन के भाव से कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ें।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रशिक्षण शिविरों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सुमन खिचड़, भीम लाम्बा, इन्द्र गावड़ी, अशोक जाखड़, संकेत गर्ग, पूनम सिंगला, मंजू बाजीगर, राखी वाल्मीकि, निर्मल सिंह, लख्मी शर्मा, अनूप भारद्वाज, शम्मी ढींगड़ा, राममेहर धारसूल, विक्रम शर्मा सहित अन्य जिला पदाधिकारियों ने भी अपना योगदान दिया।






