आह्वान: पानी की बर्बादी ना करें, नशे व अन्य बुराईयों से दूर रहें युवा
फ़तेहाबाद, 3 मार्च, 2026 (संजीव शर्मा) : नगर परिषद फतेहाबाद के वार्ड नंबर 4 की पार्षद किरण नारंग ने क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। किरण नारंग ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ होली मनानी चाहिए।
उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहें तथा त्योहार की खुशियों को सकारात्मक और सुरक्षित तरीके से मनाएं। होली के अवसर पर हुड़दंगबाजी, जबरदस्ती रंग लगाने और अशोभनीय व्यवहार से बचना चाहिए। पार्षद किरण नारंग ने नागरिकों से पानी की बचत का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पानी अमूल्य संसाधन है, इसलिए सूखी होली या सीमित पानी के उपयोग के साथ त्योहार मनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने परिवार, मित्रों और परिजनों के साथ प्रेमपूर्वक और शांति से होली मनाएं, ताकि यह पर्व सच्चे अर्थों में खुशियों और सौहार्द का संदेश दे सके। अंत में उन्होंने वार्ड नंबर 4 सहित समस्त फतेहाबादवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।






