यह लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने का प्रयास है: जोड़ा/गुर्जर
फ़तेहाबाद, 21 फरवरी 2026 (संजीव शर्मा) : कांग्रेस युवा विंग के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में प्रवेश कर शर्ट उतारकर एवं बिना शर्ट प्रदर्शन किए जाने के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा फतेहाबाद द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने भी विशेष रूप से भाग लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस शर्मनाक हरकत की कड़ी निंदा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस प्रकार नग्न होकर प्रदर्शन करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, नैतिकता और देश की गरिमा के भी विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे वैश्विक तकनीकी मंच पर इस तरह का शर्टलेस प्रदर्शन पूरी दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने वाला है। एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा, कांग्रेस का यह कृत्य पूरी तरह से पूर्व नियोजित और सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। इस प्रदर्शन का सीधा संबंध कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है। वैश्विक मंच पर इस प्रकार का व्यवहार पूरे देश को शर्मसार करने वाला है। कांग्रेस अब मुद्दों की राजनीति छोडकऱ अशोभनीय हरकतों पर उतर आई है। यह लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने का प्रयास है। कांग्रेस को देश की जनता से इस घटना के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा इस तरह की राष्ट्रविरोधी मानसिकता का हमेशा विरोध करती रहेगी।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने कहा कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर उन्हें गलत रास्ते पर ले जा रही है। शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। एआई समिट जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में ऐसी हरकत अत्यंत निंदनीय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा युवा मोर्चा इस घटना के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर विरोध करता रहेगा। देश की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। युवा मोर्चा हर मंच पर कांग्रेस की इस शर्मनाक राजनीति का पर्दाफाश करेगा। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने भविष्य में इस तरह की हरकतें दोहराईं, तो भाजपा और अधिक उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर जगदीश शर्मा, अशोक जाखड़, कंवल चौधरी, शमी ढींगरा, विक्रम शर्मा, मंजीत शर्मा, जगदीप मोंगा, संजय बंसल, राजेश मुटयार, सुकेन्द्र नहला, देव उर्फ सुखदेव गिहारा, सनी गिहारा, आकाश घोघलिया, प्रिंस सिलेलान, संजय कुमार, सावन चौहान, अमृतपाल खुम्बर, सुखदेव, संचित, विपिन अमृतपाल, राजकुमार, अंकुश आदित्य, रमन, राहुल, पंकज, रोहित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे






