Saturday, June 6, 2026
HomeSportsACC Women's Asia Cup Rising Stars 2026: भारत ए महिला टीम ने...

ACC Women’s Asia Cup Rising Stars 2026: भारत ए महिला टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

बैंकॉक (थाईलैंड), 15 फरवरी 2026: India A women’s cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Pakistan A women’s cricket team को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला बैंकॉक के Terdthai Cricket Ground में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान टीम 18.5 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से शावाल ज़िल्फिकार ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि गुल रुख ने 21 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से सायमा ठाकोर, कप्तान राधा यादव और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट हासिल किए।

94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और हुमायरा काज़ी पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुश्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वृंदा दिनेश ने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल थे। तेजल हसबनिस ने भी 5 गेंदों में नाबाद 12 रन की पारी खेली।

भारत ने 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ए टीम ग्रुप ए में यूएई के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब भारत का अगला मुकाबला नेपाल से होगा, जबकि पाकिस्तान टीम यूएई से भिड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments