Saturday, June 6, 2026
HomeWorld Newsकनाडा में नस्लीय टिप्पणी के बाद विवाद

कनाडा में नस्लीय टिप्पणी के बाद विवाद

सिख सुरक्षा गार्ड द्वारा महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

सस्केचेवान (कनाडा) , 08 फरवरी 2026: कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में एक सिख सुरक्षा गार्ड द्वारा एक कनाडाई महिला को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद एक स्टोर के अंदर शुरू हुआ, जहां दोनों के बीच पहले बहस हुई।

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान महिला ने सिख सुरक्षा गार्ड की पगड़ी और दाढ़ी को छूने की कोशिश की, जिसके बाद गार्ड गुस्से में आ गया और उसने महिला को थप्पड़ मार दिया। स्टोर में मौजूद अन्य लोगों ने इस घटना का विरोध किया और मामले की शिकायत प्रिंस अल्बर्ट सिटी पुलिस से की गई।

प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि थप्पड़ मारना हमला था या आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई।

पुलिस को दिए बयान में सुरक्षा गार्ड ने बताया कि महिला स्टोर में सामान इधर-उधर कर रही थी। जब उसने महिला से ठीक ढंग से व्यवहार करने को कहा, तो वह बहस करने लगी। इसके बाद महिला ने उसकी पगड़ी को छूने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर उसने थप्पड़ मार दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments