Saturday, June 6, 2026
HomePunjabगुरदासपुर में मामूली जमीन विवाद बना मौत की वजह

गुरदासपुर में मामूली जमीन विवाद बना मौत की वजह

60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 9 पर केस दर्ज

गुरदासपुर, 8 फरवरी 2026: गुरदासपुर जिले के गांव तिब्बड़ में कूड़ा फेंकने के लिए निर्धारित महज दो मरले जमीन के कब्जे को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान डेविड मसीह के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने राजनीतिक रसूख रखने वाले लोगों समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, गांव की पंचायती जमीन में कूड़ा डालने के लिए आरक्षित दो मरले जगह का कब्जा जिला प्रशासन के आदेश पर 20 जनवरी को पुलिस की मौजूदगी में डेविड मसीह को दिलवाया गया था। उस दौरान वहां बनी अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया था।

बताया गया कि बीते दिन जब डेविड मसीह उक्त जगह की चारदीवारी करवाने लगे, तो दूसरी तरफ के लोगों ने इसका विरोध किया। मृतक के बेटे सचिन मसीह और रिश्तेदार बशीरा ने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेसी सरपंचनी का पति सुरिंदर कुमार कालू अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचा। उनका आरोप है कि आरोपी उस जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बनाना चाहते थे।

झगड़े के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसमें डेविड मसीह की छाती पर मुक्के मारे गए। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

थाना तिब्बड़ की एसएचओ किरणप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने सुरिंदर कुमार कालू समेत गांव के 7 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) और धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मौत के असली कारण—चोटों से या हार्ट अटैक का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments