Saturday, June 6, 2026
HomePunjabलुधियाना में आवारा कुत्तों का आतंक, 9 वर्षीय मासूम पर झुंड ने...

लुधियाना में आवारा कुत्तों का आतंक, 9 वर्षीय मासूम पर झुंड ने किया हमला

लुधियाना, 08 फरवरी 2026: लुधियाना में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया।

यह घटना नूरवाला रोड पर बालाजी फैक्ट्री के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बच्चा एक खाली प्लॉट में खेल रहा था, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह नोच लिया। बच्चे के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंची और कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई। घायल बच्चे की पहचान रोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments