Sunday, June 7, 2026
HomeSportsT20 World Cup 2026 : कनाडा ने टीम का किया ऐलान, पंजाब...

T20 World Cup 2026 : कनाडा ने टीम का किया ऐलान, पंजाब में जन्मे दिलप्रीत बाजवा होंगे कप्तान

कनाडा,  15 जनवरी 2026 : टी-20 विश्व कप 2026 के लिए कनाडा ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में खेला जाएगा। टीम की कमान पंजाब में जन्मे दिलप्रीत बाजवा को सौंपी गई है, जिन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है।

कनाडाई टीम में अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलन हेलेगर, हर्ष ठाकुर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कन्वरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस कीर्तन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मूवा और युवराज समरा को शामिल किया गया है।

अपने पहले टी-20 विश्व कप में कनाडा ने ग्रुप चरण में चौथा स्थान हासिल किया था और कुल तीन अंक जुटाए थे। इस दौरान टीम ने यूरोपीय टीम आयरलैंड को 12 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

कनाडा ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप अमेरिका रीजनल फाइनल जीतकर इस संस्करण के लिए क्वालीफाई किया। टीम ने क्वालीफाइंग चरण में कुल छह मैच खेले और सभी में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

अब भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 में कनाडा की टीम से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments