Sunday, June 7, 2026
HomePunjabपंजाब सरकार 16 जनवरी से शुरू करेगी ‘हमारे बुजुर्ग, हमारी शान’ राज्य...

पंजाब सरकार 16 जनवरी से शुरू करेगी ‘हमारे बुजुर्ग, हमारी शान’ राज्य स्तरीय अभियान

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार 16 जनवरी 2026 से ‘हमारे बुजुर्ग, हमारी शान’ नामक राज्य स्तरीय अभियान की औपचारिक शुरुआत जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) से करेगी। इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की भलाई, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं, कानूनी जागरूकता और सरकारी कल्याण योजनाओं से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2025-26 के लिए राज्य कार्य योजना के अंतर्गत पंजाब भर में जिला स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, नेत्र, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक उपचार, आयुष सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पंजीकरण, सीनियर सिटीजन कार्ड, कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। साथ ही योग सत्र और जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

मंत्री ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 पहले से ही सक्रिय है। उन्होंने बुजुर्गों और उनके परिवारों से अपील की कि वे 16 जनवरी से शुरू हो रहे जिला स्तरीय शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पहल का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments