Saturday, June 6, 2026
HomePunjabआप विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता का निधन, अमृतसर...

आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता का निधन, अमृतसर में शोक की लहर

अमृतसर, 14 जनवरी 2026: अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता का मंगलवार रात निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं और वे कैंसर से भी जूझ रही थीं, जिसके चलते उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

परिजनों के अनुसार, रेणु गुप्ता को पिछले कई दिनों से अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

रेणु गुप्ता अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनके एक पुत्र और पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि उनके छोटे पुत्र डॉ. सारांश गुप्ता अभी अविवाहित हैं।

उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हाल ही में अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने परिवार से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। रेणु गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही विधायक डॉ. अजय गुप्ता के निवास पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटने लगी।

विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। पूरे शहर में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments