Friday, June 5, 2026
HomeNationalभीषण ठंड और घने कोहरे के चलते नोएडा में कक्षा 8 तक...

भीषण ठंड और घने कोहरे के चलते नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद

नई दिल्ली, 11 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नोएडा में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी और जिला अधिकारी के निर्देशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए 15 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments