नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। अपनी रिलीज के 32वें दिन यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब तक फिल्म ने भारत में 831.40 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है।
6 जनवरी तक ‘धुरंधर’ ने भारत में 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई 1253.83 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने हिंदी भाषा में भारत में 821 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
भारत में ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
पहला सप्ताह – 218.00 करोड़ रुपये
दूसरा सप्ताह – 261.50 करोड़ रुपये
तीसरा सप्ताह – 189.30 करोड़ रुपये
चौथा सप्ताह – 115.70 करोड़ रुपये
पांचवां सप्ताह – 35.80 करोड़ रुपये
दिन 32 (सोमवार) – 5.40 करोड़ रुपये
दिन 33 (मंगलवार) – 5.70 करोड़ रुपये
भारत में कुल शुद्ध कलेक्शन – 831.40 करोड़ रुपये
फिल्म की लगातार मजबूत कमाई और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने ‘धुरंधर’ को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है।






