Saturday, June 6, 2026
HomeEntertainmentशशि शेखर वेम्पति बने CBFC के नए चेयरपर्सन, प्रसून जोशी को प्रासार...

शशि शेखर वेम्पति बने CBFC के नए चेयरपर्सन, प्रसून जोशी को प्रासार भारती की कमान

नई दिल्ली, 6 मई 2026: केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वेम्पति तीन वर्षों तक इस पद पर कार्य करेंगे।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि वेम्पति को मीडिया, प्रसारण और जनसंचार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है, जिससे CBFC के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वहीं, प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे अब देश के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता के बोर्ड का नेतृत्व करेंगे। प्रसून जोशी विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रसून जोशी को बधाई देते हुए कहा कि वे एक विशिष्ट रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिनका भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव है।

गौरतलब है कि प्रसून जोशी वर्ष 2017 से CBFC के चेयरपर्सन के रूप में कार्यरत थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फिल्म उद्योग के साथ मिलकर प्रमाणन प्रक्रिया को संभाला।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments