लुधियाना:- लुधियाना बस स्टैंड के बाहर आज सुबह एक भयावह दुर्घटना हो गई, जब ब्रेक फेल होने के कारण एक निजी कंपनी की बस बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई। हादसे में करीब 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से लुधियाना आ रही बस जैसे ही बस स्टैंड के बाहर पहुंची, अचानक ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी।
हादसे में दो ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।






