Friday, June 5, 2026
HomeNationalमोस्ट वांटेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा, NIA...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा, NIA ने एयरपोर्ट से ही किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और उसका सबसे भरोसेमंद साथी अनमोल बिश्नोई आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है। बुधवार को उसे अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां NIA की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। अब उसे कड़ी सुरक्षा में पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।

अमेरिका ने शरण अर्जी खारिज कर किया डिपोर्ट

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने 18 नवंबर को अनमोल की शरण अर्जी खारिज करते हुए उसे भारत भेजने का फैसला किया था। इसके बाद उसे विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत लाया गया।

कई हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों में नाम

अनमोल बिश्नोई का नाम कई बड़ी आपराधिक साजिशों से जुड़ा है।

* वह मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता था।

* अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में भी उसका हाथ बताया गया था।

* अक्टूबर 2024 में मुंबई में हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी उसका नाम प्रमुखता से सामने आया।

पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया था कि लॉरेंस बिश्नोई ने तिहाड़ जेल के अंदर से साजिश रची, जिसे अनमोल, सचिन और गोल्डी बराड़ ने मिलकर अंजाम दिया। वारदात के बाद अनमोल फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विदेश भाग गया था।

10 लाख का इनाम था घोषित

NIA ने अनमोल को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कर रखा था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अनमोल के भारत लौटते ही कहा जा रहा है कि कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच में अब बड़ी तेजी आएगी और कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments