Friday, June 5, 2026
HomeNationalभाजपा ने कांग्रेस पर छठ मैया का अपमान करने का आरोप लगाया,...

भाजपा ने कांग्रेस पर छठ मैया का अपमान करने का आरोप लगाया, अमित शाह ने की कड़ी प्रतिक्रिया

पटना: छठ पर्व के बाद भी राजनीतिक तापमान गर्म है। भाजपा ने कांग्रेस पर छठ मैया का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर राहुल गांधी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि छठ मैया का अपमान करना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है, और इसे उन्होंने पूर्वांचल के भक्तों का अपमान बताया।

अमित शाह ने अपने बिहार दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में दावा किया कि बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है और आगामी चुनावों में राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। शाह ने कहा, “जिस तरह की लहर बिहार में है, उससे यह साफ नजर आ रहा है कि एनडीए को दो तिहाई से अधिक सीटें मिलेंगी।

उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, और सोनिया जी अपने बेटे को प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं, लेकिन मैं दोनों से कहना चाहता हूं कि बिहार और दिल्ली में कोई जगह खाली नहीं है। नीतीश बाबू बिहार में हैं, वहीं मोदी जी दिल्ली में हैं, और हम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।”

अमित शाह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार के विरोध करते-करते उन्होंने छठ पर्व का अपमान कर दिया। उन्होंने कहा, “अगर मोदी जी छठ का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी इसे नौटंकी मानते हैं, तो यह छठ मैया और उनके भक्तों का अपमान है। इसका राहुल गांधी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

इसके अलावा, शाह ने कांग्रेस के हालिया कदमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्नाटक में उनकी सरकार के दौरान क्या वहां भी वोट चोरी किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर निकाल रहा है और इस मुद्दे पर मोदी सरकार सख्त कदम उठा रही है।

अमित शाह ने बिहार के युवा को नकारात्मक रूप से आंकने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा, “बिहार के युवा को वे अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि सत्ता में नहीं आना है, इसलिए अनाप-शनाप घोषणाएं कर रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments