Friday, June 5, 2026
HomePunjabस्वर्गीय अमन भल्ला का 41वा जन्म दिवस सत्संग और लंगर लगा कर...

स्वर्गीय अमन भल्ला का 41वा जन्म दिवस सत्संग और लंगर लगा कर मनाया गया

पठानकोट 4 सितंबर, 2025 (शहीद-ए-आज़म): अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टीटूट्स के प्रेजिडेंट रमन भल्ला और चेयरपर्सन अनु भल्ला के स्वर्गीय सुपुत्र अमन भल्ला का 41वा जन्म दिवस 04 सिंतम्बर को उनको याद कर बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। ट्रस्टी आकाश नारंग, कियरा नारंग, शिवाय नारंग, अलाया नारंग, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा ओहरी, प्रिंसिपल गौरव सैनी, प्रिंसिपल डॉ. रजत अरोड़ा,  प्रिंसिपल डॉ. नीरज पूनी, प्रिंसिपल डॉ. जगदीश सिंह, वाईस-प्रिंसिपल मनु मेहरा, डीन मैनेजमेंट तरुण ओहरी, डीन स्पोर्ट विक्रम सुम्ब्रिया, डीन एक्स्ट्रा एक्टिविटीज सुनैना और आस्था सैनी द्वारा स्वर्गीय अमन भल्ला के चित्र पर पुष्प माला लगाने के बाद केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।

प्रेजिडेंट रमन भल्ला ने कहा कि आज उनके स्वर्गीय सुपुत्र अमन भल्ला का जन्म दिवस होता है और आज का दिन इस संस्थान के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका सपना संस्थान के द्वारा जिला के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाना था और आज संस्थान उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए छोटे से संस्थान से शुरुआत कर एक बहुत बड़ा वट बृक्ष के रूप में खड़ा हो चूका है जो अपने शिक्षा रुपी छाँव से अपने क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्ता पूर्ण एव उच्च तकनिकी शिक्षा उपलब्ध करवाकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में सहायक हो रहा है। इस मोके पर छात्रों को ब्रेड पकोड़े, चॉकलेट और केक का लंगर वितरण किया गया। जिसमें तमाम स्टाफ, छात्रों और इलाका निवासियों ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments