जांगडा सर्विस स्टेशन के पास से 15 बोतल शराब बरामद
भट्टू कलां, 27 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस ने एक आरोपी को बिना लाइसेंस शराब रखने के आरोप में काबू किया।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान जांगडा सर्विस स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध व्यवहार करता दिखा। आरोपी सुनील पुत्र गोकुल, निवासी करणी माता मंदिर, भट्टू कलां था। उसे रोककर तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा प्लास्टिक में 15 बोतल शराब (मार्का माल्टा मस्ती ठेका देशी) बरामद हुई। आरोपी ने कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं किया।
पुलिस ने शराब और नमूना बोतल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 61/04/20 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा नंबर 14 दिनांक 26.01.2026 दर्ज किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा किया गया और आगामी जांच जारी रहेगी। यह कार्रवाई नशा और शराब नियंत्रण के प्रति पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है।






